Home कोटद्वार राजीव गांधी जयंती पर कोटद्वार में रक्तदान शिविर, जिलाध्यक्ष विकास नेगी ने...

राजीव गांधी जयंती पर कोटद्वार में रक्तदान शिविर, जिलाध्यक्ष विकास नेगी ने किया रक्तदान*

0
56
``

 

राजीव गांधी जयंती पर कोटद्वार में रक्तदान शिविर, जिलाध्यक्ष विकास नेगी ने किया रक्तदान*

*कोटद्वार।* भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की जयंती पर बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी कोटद्वार द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व जिला अध्यक्ष विकास नेगी ने किया।

 

इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और Gen Z युवाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। जिलाध्यक्ष विकास नेगी ने स्वयं रक्तदान करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ी मानव सेवा है। हमारी रक्त की एक बूंद भी किसी जरूरतमंद का जीवन बचा सकती है।

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के महापुरुषों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। आज भी कांग्रेस कार्यकर्ता देश और समाज सेवा के लिए समर्पित हैं। महंगाई और बेरोजगारी के दौर में कांग्रेस जनता के साथ खड़ी है।

 

नेगी ने कहा कि यह शिविर सेवा, समर्पण और मानवता के प्रति कांग्रेस की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। आगे भी पार्टी जनहित के कार्यों में सक्रिय रहेगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!