Home हरिद्वार न्यूज मीठीबेरी महाविद्यालय में नशा मुक्ति पर संगोष्ठी, छात्र-छात्राओं को दिलाई शपथ

मीठीबेरी महाविद्यालय में नशा मुक्ति पर संगोष्ठी, छात्र-छात्राओं को दिलाई शपथ

0
84
``

मीठीबेरी महाविद्यालय में नशा मुक्ति पर संगोष्ठी, छात्र-छात्राओं को दिलाई शपथ

लालढांग/ हरिद्वार। राजकीय मॉडल महाविद्यालय मीठीबेरी में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. अर्चना गौतम एवं प्रो. सत्येंद्र कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

 

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. बालक राम भद्री ने कहा कि नशा एक अभिशाप है। नशे से न केवल मस्तिष्क बल्कि पूरा शरीर प्रभावित होता है। इसलिए नशा नहीं, जीवन को चुनना चाहिए।

 

इतिहास विभाग के डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि किसी भी वस्तु की अति नशा होती है। युवाओं को नशे से दूर रहकर जीवन को सही दिशा देनी चाहिए। डॉ. कुलदीप चौधरी ने नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी।

 

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य प्रो. अर्चना गौतम ने सभी प्राध्यापकों, छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई।

 

इस अवसर पर डॉ. निवेदिता प्रदर्शनी, डॉ. अरविंद वर्मा, डॉ. विनोद कुमार उनियाल, विधिता, सिमरन, दीपकौर, दीपिका, सोनम, कामिनी, अनुराधा, रचना सहित समस्त शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!