शहीद मनोज सिंह चौहान रा०इ०का० के छात्रों ने निकाली तिरंगा रैली
लालढांग
हर घर तिरंगा” अभियान के तहत बुधवार को गैंडी खाता के*शहीद मनोज सिंह चौहान राजकीय इंटर कॉलेज, में देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत *तिरंगा रैली* कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
तिरंगा रैली का शुभारम्भ विद्यालय के *प्रधानाचार्य भानु प्रताप शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। तिरंगा रैली विद्यालय प्रांगण से शुरू होकर गैंडी खाता बाजार से होती हुई विभिन्न गली मोहल्ले से होकर विद्यालय के प्रांगण में आकर रैली का समापन हुआ। रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं* ने हाथों में तिरंगा लेकर “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम” और “हर घर तिरंगा” के गगन भेदी नारों की गूंज वातावरण गूंज उठा। रैली जिधर से भी निकल रही थी उधर से ही लोगों द्वारा रैली का भारत माता की जय के गगन भेदी ना रो के साथ अभिवादन किया जा रहा था।
तिरंगा रैली कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य भानु प्रताप शर्मा ने कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान-शान है। हमें अपने शहीदों के बलिदान को याद रखते हुए देश की एकता और अखंडता के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।
तिरंगा रैली कार्य क्रम में मुख्य विभिन्न विधालय के प्रभारी प्रधानाचार्य संतोष रावत,अजय शर्मा, पं. प्रकाशचंद देवराडी, अजीत यादव, शाहनवाज, सचिन कुमार शर्मा, संजीव सिंह एवं समस्त अध्यापक-अध्यापिकायें उपस्थित रहे।

लालढांग



