`
`
लालढांग के प्राचीन शिव मंदिर में सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, दिनभर चला जलाभिषेक*
*लालढांग।*
सावन माह के *पहले सोमवार* को लालढांग स्थित *प्राचीन शिव मंदिर* में
भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।
प्रातः काल से ही श्रद्धालुओं का मंदिर में *जलाभिषेक* करने का सिलसिला शुरू हो गया जो दिनभर चलता रहा। बोल बम के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंजता रहा।
सावन के अवसर पर मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया था।वहीं मंदिर में *क्षेत्रीय कीर्तन मंडलियों* द्वारा दिनभर *कीर्तन और भजन* का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। भक्तिभाव से भरे भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।
मंदिर मे पहुंचे श्रद्धालुओं ने बताया कि सावन के सभी सोमवार को मन्दिर में विशेष पूजा-अर्चना कीर्तन किया जाता है।



भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।

