कांवड़ मेला सकुशल कराने को CO नगर ने ली बैठक, होटल संचालकों को रेट लिस्ट और सुरक्षा के दिये निर्देश

Must Read

कांवड़ मेला सकुशल कराने को CO नगर ने ली बैठक, होटल संचालकों को रेट लिस्ट और सुरक्षा के दिये निर्देश

श्यामपुर/हरिद्वार*

आगामी *श्रावण कांवड़ मेला-2026* को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए आज *थाना श्यामपुर के प्रांगण में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता *क्षेत्राधिकारी नगर श्री शिशुपाल सिंह नेगी* ने की बैठक को श्यामपुर कोतवाली प्रभारी नितेश शर्मा चंडीघाट चौकी प्रभारी डी०एस०तोमर ने भी कांवड़ मेले को लेकर विस्तार पूर्वक समझा कर दिशा निर्देश दिए। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों पर आयोजित इस बैठक में थाना क्षेत्र के *एसपीओ, सीएलजी सदस्य एवं होटल-ढाबा संचालक* मौजूद रहे।

 

CO नगर ने सभी एसपीओ और सीएलजी सदस्यों से कहा कि मेले के दौरान पुलिस के साथ समन्वय बनाकर महत्वपूर्ण स्थलों और चौराहों पर सतर्कता से ड्यूटी करें। मेले में संभावित समस्याओं और चुनौतियों पर उनसे सुझाव भी लिए गए। CO ने भरोसा दिलाया कि समस्याओं के निराकरण के लिए तत्काल कदम उठाए जाएंगे। उपस्थित सभी सदस्यों ने कांवड़ मेले के सफल संचालन में पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

 

बैठक में होटल और ढाबा संचालकों को निर्देश दिए गए कि:

1. प्रतिष्ठान पर *स्पष्ट और सुपाठ्य रेट लिस्ट* लगाएं।

2. *साफ-सफाई* का विशेष ध्यान रखें।

3. *सीटीवी कैमरे* क्रियाशील रखें और फुटेज सुरक्षित रखें।

4. कांवड़ यात्रियों के साथ *शालीन और सौहार्दपूर्ण व्यवहार* करें।

5. किसी भी *संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि* की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

 

क्षेत्राधिकारी नगर शिशुपाल सिंह नेगी ने कहा कि _”मेले का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित वातावरण देना है। इसके लिए पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। सभी के सहयोग से ही कांवड़ मेला सफलतापूर्वक संपन्न होगा।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

धामी सरकार ने सरकारी नौकरियों और सहकारी चुनावों में महिलाओं को दिया 33% आरक्षण: स्वामी यतीश्वरानंद*

धामी सरकार ने सरकारी नौकरियों और सहकारी चुनावों में महिलाओं को दिया 33% आरक्षण: स्वामी यतीश्वरानंद* *हरिद्वार* हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!