Home हरिद्वार न्यूज बारिश से सब्जी की फसल खराब किसान परेशान 

बारिश से सब्जी की फसल खराब किसान परेशान 

0
137
``

बारिश से सब्जी की फसल खराब किसान परेशान

*बारिश की मार: खेतों में सड़ रही सब्जी, बाजार में सब्जियां हुईं महंगी, किसान परेशान*

 

चिड़ियापुर/हरिद्वार

पिछले दिनों हुई *जबरदस्त बारिश* ने सब्जी उत्पादक किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार पानी भरने और नमी के कारण खेतों में खड़ी सब्जी की फसल *सूखने और सड़ने के कगार* पर पहुंच गई है। इससे किसानों को भारी नुकसान का डर सता रहा है।

लाहडनके सब्जी की खेती करने वाले छोटा सिंह केवल सिंह मायाराम संजय सुनील आदि किसानों का कहना है कि टमाटर, मिर्च, भिंडी, लौकी, पालक और धनिया करेलाजैसी फसलें सबसे ज्यादा प्रभावित हुई हैं। खेतों में जलभराव की वजह से पौधे पीले पड़कर गिर रहे हैं। कई किसानों ने कर्ज लेकर फसल लगाई थी, अब लागत डूबने का खतरा है।

खेतों में फसल खराब होने का असर सीधे मंडियों और बाजारों पर पड़ा है। पिछले 8 दिनों में सब्जियों के रेट में *जबरदस्त तेजी* देखी जा रही है। – *टमाटर* *हरी मिर्च *भिंडी, लौकी, तोरई *हरी पत्तेदार करेला सब्जी* के: दाम लगभग दोगुने हो गये है महंगाई के कारण आम उपभोक्ता भी परेशान है

,प्रभावित किसानों ने प्रशासन से *खेतों का सर्वे कर मुआवजा* देने की मांग की है।

 

 

 

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!