Home हरिद्वार न्यूज लालढांग के अभय बिष्ट ने पास की जेईई, कमजोर आर्थिक स्थिति को...

लालढांग के अभय बिष्ट ने पास की जेईई, कमजोर आर्थिक स्थिति को दी मात

0
234
``

लालढांग के अभय बिष्ट ने पास की जेईई, कमजोर आर्थिक स्थिति को दी मात

 

 अभय बिष्ट की जेईई में सफलता से लालढांग क्षेत्र में खुशी*

*लालढांग

 

*लालढांग के अभय बिष्ट नेजेईई की परीक्षा पास कर* अपने माता-पिता और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

 

अभय के पिता *बलवीर बिष्ट* एक दैनिक मजदूर हैं और माता गृहिणी हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद अभय ने हार नहीं मानी। सीमित संसाधनों और तमाम अव्यवस्थाओं के बीच भी उन्होंने मेहनत और लगन से *जेईई जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा* पास की।

 

पिछड़े क्षेत्र लालढांग से निकलकर अभय ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इस उपलब्धि से उनके घर और दोस्तों में खुशी का माहौल 

जेईई पास करने के बाद अभय का चयन *मंडी, हिमाचल प्रदेश* में *एमबीए एआई* की पढ़ाई के लिए हुआ है। अभय की इस सफलता से क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिली है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!