
AGHORA यूट्यूब चैनल से तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी, 12 घंटे में 3 गिरफ्तार, ₹4.55 लाख बरामद*
हरिद्वार/श्यामपुर
मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देश पर चल रहे *”ऑपरेशन कालनेमि”* के तहत हरिद्वार पुलिस ने एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में धार्मिक आस्था के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भांडाफोड़ किया है।पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से ठगे गए ₹4.60 लाख में से *₹4.55 लाख नकद, एक लग्जरी एंडेवर कार और ठगी में इस्तेमाल सामग्री* बरामद की गई है।
दिनांक 16.07.2026 की रात लगभग 9:30 बजे डायल-112 पर सूचना मिली कि मन्नत ढाबा, चण्डी माता मंदिर के पास एंडेवर कार सवार 2 पुरुष और 1 महिला ने एक व्यक्ति से ₹4,60,000 की ठगी कर फरार हो गए।
पीड़ित विनोद कुमार निवासी सोनीपत, हरियाणा की शिकायत पर थाना श्यामपुर में मुकदमा दर्ज किया गया।
जांच में पता चला कि आरोपी *”AGHORA”* नाम से यूट्यूब चैनल चलाते थे। इसके जरिए तंत्र-मंत्र, पूजा-पाठ और चमत्कार के वीडियो डालकर लोगों को झांसे में लेते थे।
वीडियो से प्रभावित होकर पीड़ित चण्डी देवी मंदिर में विशेष पूजा कराने आया था। आरोपियों ने ₹4,60,000 पूजा खर्च बताया। फिर पीड़ित को लाल धागे से बंधा मिट्टी का मटका देकर मंत्र जाप करने को कहा और नकदी वाला बैग अपनी कार में रखवा लिया। पूजा की सामग्री लाने के बहाने मौके से फरार हो गए।
*पुलिस की त्वरित कार्रवाई*
एसएसपी के निर्देश पर बॉर्डर चेक पोस्टों पर चेकिंग और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने माइनिंग चेक पोस्ट, चिड़ियापुर के पास से आरोपियों को दबोच लिया।
*बरामदगी*
1. ₹4,55,000 नकद
2. आईफोन 17 प्रो मैक्स
3. सफेद रंग की एंडेवर कार
4. पीले कपड़े व रोली/कलावा से बंधा मिट्टी का मटका
*गिरफ्तार आरोपी*
1. मलकीत उर्फ राकेश शर्मा उर्फ मोहित पुत्र श्रवण सिंह, निवासी मंडावर, बिजनौर, हाल चन्द्रमणी, देहरादून – उम्र 31 वर्ष2. मोन्टी जोशी पुत्र मुनेश कुमार जोशी, निवासी पटेलनगर, देहरादून – उम्र 32 वर्ष 3. युवती निवासी थैलीसैण, पौड़ी गढ़वाल, हाल तुनुवाला, भद्रकाली, देहरादून – उम्र 31 वर्ष
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सोशल मीडिया के जरिए लोगों में भय पैदा कर पूजा के नाम पर लाखों रुपये ठगते थे। अन्य राज्यों में भी ऐसी वारदातों की जानकारी मिली है, जिसकी जांच की जा रही है।
*हरिद्वार पुलिस की अपील*
किसी भी प्रकार के तंत्र-मंत्र, भूत-प्रेत या चमत्कार के नाम पर धन मांगने वाले तथाकथित बाबाओं के झांसे में न आएं। धोखाधड़ी होने पर तुरंत डायल-112 या नजदीकी थाने को सूचना दें।
*पुलिस टीम*: थानाध्यक्ष नितेश शर्मा, उपनिरीक्षक संतोष सेमवाल, अपर उपनिरीक्षक रविन्द्र गौड़ सहित 9 सदस्यों की टीम शामिल रही




