Home हरिद्वार न्यूज पर्यावरण संरक्षण में पत्रकारों की भूमिका अहम” – जिला सूचना अधिकारी

पर्यावरण संरक्षण में पत्रकारों की भूमिका अहम” – जिला सूचना अधिकारी

0
105
``

NUJ के पदाधिकारियों ने हरेला पर्व पर किया पौधारोपण, DIO हरिद्वार को भेंट किया पौधा।

*एनयूजे ने हरेला पर 11 पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पर्यावरण संरक्षण में पत्रकारों की भूमिका अहम” – जिला सूचना अधिकारी

 

 

 

*हरिद्वार।* उत्तराखंड के मीडियाकर्मियों की प्रमुख राज्य स्तरीय पंजीकृत संस्था ‘नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स’ (एनयूजे) की हरिद्वार जनपद इकाई ने लोक पर्व हरेला के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया।

 

इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने जिला सूचना अधिकारी रति लाल शाह से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें पौधा भेंट किया और हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

जिला सूचना अधिकारी रति लाल शाह ने संगठन के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि _”हरेला उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और प्रकृति के प्रति अगाध प्रेम का प्रतीक है। आज के समय में पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी का सामूहिक कर्तव्य है। पत्रकार समाज का आईना होते हैं। जब मीडियाकर्मी स्वयं आगे आकर पर्यावरण चेतना  जगाने का कार्य करते हैं तो इसका समाज में गहरा और सकारात्मक संदेश जाता है। एनयूजे द्वारा किया गया यह पौधारोपण अभियान सराहनीय है।”_

 

पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ संगठन के सदस्यों ने तरुण हिमालय इंटर कॉलेज, हरिद्वार के प्रांगण में सामूहिक रूप से 11 पौधे लगाए।

 

पौधारोपणकार्यक्रम एनयूजे के जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह सिद्धू की अध्यक्षता, जिला महासचिव नवीन चंद्र पांडे के संचालन तथा प्रचार मंत्री मुदस्सिर मंसूरी के संयोजन में संपन्न हुआ।

 

इस मौके पर प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार पाल ने संगठन की मजबूती व पत्रकारों के हितों पर बल दिया। कार्यक्रम में सूर्या सिंह राणा, प्रभाष भटनागर, धीरेंद्र सिंह रावत, धर्मेंद्र कुमार, भगवती प्रसाद गोयल और त्रिलोक चंद्र भट्ट सहित कई वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!