विश्व युवा कौशल दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर हुआ आयोजित
–
*”डिग्री अवसर देती है, कौशल पहचान बनाता है”: डिवाइन कॉलेज में विधिक जागरूकता शिविर
*विश्व युवा कौशल दिवस पर डिवाइन कॉलेज में विधिक साक्षरता शिविर, छात्रों को दिए अधिकारों के टिप्स*
*स्वास्थ्य क्षेत्र में कौशल के साथ कानूनी जागरूकता जरूरी: अधिकार मित्र मुकेश कुमार*
*श्यामपुर।* विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर डिवाइन कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज, श्यामपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार के तत्वावधान में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में पैरा लीगल वालंटियर (अधिकार मित्र) मुकेश कुमार ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा व्यक्ति को आधार देती है, जबकि कौशल व्यक्ति को बदलते समय के अनुरूप आगे बढ़ने की क्षमता प्रदान करता है।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए तकनीकी दक्षता के साथ-साथ मानवीय संवेदनशीलता, रोगियों के अधिकारों का सम्मान और विधिक जागरूकता भी उतनी ही आवश्यक है।
मुकेश कुमार ने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराई जा रही निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी देते हुए युवाओं से निरंतर सीखने और अपने अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, _”डिग्री अवसर देती है, कौशल पहचान बनाता है, कानून जागरूक नागरिक बनाता है और संवेदनशील सेवा मनुष्य को समाज के हृदय में स्थायी स्थान दिलाती है।”_
*इस अवसर पर* गगन यादव, रचना गुप्ता, आभा राय, परितोष शर्मा, वैष्णवी पवार, अंकिता, कामाक्षी, देवेंद्र सिंह, अर्चना बिष्ट, भावना चौहान, राखी चौहान सहित कॉलेज के प्राचार्य, प्रबंधक, प्रवक्ता आदि उपस्थित रहे।
Must Read





