कोटा वाली नदी उफान, पर स्थानीय किसान ग्रामीण परेशान।
लालढांग
उत्तराखंड में पहाड से लेकर मैदानी क्षेत्र में रह-रहकर हो रही बारिश के कारण नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। कोटा वाली नदी का भी जलस्तर में तेजी से बढ रहा है।
नदी में पानी बढ़ने से चिड़ियापुर प्रीतमगढ़ रामपुरचाट्ठा, लाहरपुर लोगों के साथ ही पशुओं को नदी पार करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ये गांव नदी किनारे बसे होने के कारण इनकी इन किसानों की जमीन एक दूसरे गांव में होने के कारण ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामों के लिए नदी के आर-पार आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि कल से रुक-रुक कर हो रही बारिश की वजह से नदी का जलस्तर बढ़ गया है। किसान सुशील सैनी तारा सिंह कश्यप जीतू सैनी आदि का कहना है कल से हो रही बारिश के कारण हम किसानों को नदी के आर पार रोजमर्रा के कार्यों के लिए आना जाना पड़ता है कोटा वाली नदी में पानी आ जाने के कारण किसान मजदूर और पशुपालक सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।
Must Read





