गैण्डीखाता में हाईवे पर नई बनी पुलिया की एप्रोच धंसी, फंसी रोडवेज बस, बाल-बाल बचे यात्री।
लालढांग
नजीबाबाद-हरिद्वार हाईवे पर गैण्डीखाता स्थित पेट्रोल पंप के पास लगभग एक सप्ताह पहले बनी पुलिया पर अचानक सड़क धंस गई। हादसे के समय हरिद्वार से आ रही रोडवेज की बस पुलिया के पास पहुंची तो उसका एक हिस्सा गड्ढे में फंस गया।
सूचना मिलते ही यात्री बस से उतर गए। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। बस फंसने के कारण हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिया का निर्माण एक सप्ताह पहले ही किया गया था। घटिया निर्माण सामग्री और गुणवत्ता की वजह से सड़क धंस गई।
क्रेन की मदद से बस को बाहर निकाला गया। वही यातायात को इस जगह पर वन वे कर दिया गया।
एन एच ए आई के परियोजना निदेशक ने बताया पुलिया की एप्रोच धंस गयी जिसको शीघ्र ही ठीक कर हाईवे को आवागमन के लिए जल्द शुरू कर दिया जाएगा।
गैण्डीखाता में हाईवे पर नई बनी पुलिया की एप्रोच धंसी, फंसी रोडवेज बस, बाल-बाल बचे यात्री।
Must Read

गैण्डीखाता में हाईवे पर नई बनी पुलिया की एप्रोच धंसी, फंसी रोडवेज बस, बाल-बाल बचे यात्री।