`
`
आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों ने भरे कला चित्रों में रंग
लालढांग/हरिद्वार
आंगनबाड़ी केंद्र लाहडपुर में बुधवार को बच्चों के लिए कला एवं चित्रकला गतिविधि का आयोजन किया गया। केंद्र में पहुंचे बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कला चित्रों में अपनी पसंद के रंग भरकर अपनी रचनात्मकता दिखाई।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बताया कि इस गतिविधि का उद्देश्य बच्चों में रंगों की पहचान, कल्पनाशीलता और बारीक मोटर स्किल्स को विकसित करना था। बच्चों ने फूल, तितली, घर और जानवरों के चित्रों में रंग भरे।
कार्यक्रम में बच्चों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। अंत में सबसे सुंदर चित्र बनाने वाले बच्चों को प्रोत्साहन देकर सम्मानित भी किया गया।


लालढांग/हरिद्वार