Home हरिद्वार न्यूज चिड़िया पुर में बारिश से मौसम हुआ सुहावना 

चिड़िया पुर में बारिश से मौसम हुआ सुहावना 

0
72
``

चिड़िया पुर क्षेत्र में अचानक हुई बारिश, गर्मी से मिली राहत

चिड़िया पुर में झमाझम बारिश, लोगों ने ली गर्मी से राहत

 

चिड़िया पुर में बारिश से मौसम हुआ सुहावना

 

चिड़ियापुर /हरिद्वार

चिड़िया पुर क्षेत्र में मंगलवार को अचानक हुई बारिश ने उमस और गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत दी। तेज धूप के बाद अचानक काले बादल छाए और कुछ देर में तेज बारिश शुरू हो गई।

 

बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने से मौसम सुहावना हो गया। लोगों ने घरों की छतों और गली-मोहल्लों में निकलकर ठंडी हवा का आनंद लिया। बच्चों ने भी बारिश में जमकर मस्ती की।

 

व्यापारियों और किसानों के चेहरे भी खिल उठे। लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी में इस बारिश ने राहत दी है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!