वनकर्मीयों पर हमला, 3 गिरफ्तार, कार से मिले 500 के 105 नकली नोट
*श्यामपुर पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 500 के 105 जाली नोट व कार जब्त*
श्याम पुर/हरिद्वार
कोतवाली श्यामपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वन आरक्षी पर जानलेवा हमला कर सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले 03 शातिर बदमाशों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। चौंकाने वाली बात ये कि तीनों अभियुक्त नकली नोट बनाने के अवैध धंधे में भी लिप्त थे।
27 जून को वन आरक्षी ललित कुमार अपने साथी अश्विनी कुमार के साथ श्यामपुर रेंज में ड्यूटी पर थे। तभी 5 लोगों ने उन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमलावरों ने ललित कुमार का मोबाइल छीनकर सड़क पर पटका और नहर में फेंक दिया। घटना के बाद वन आरक्षी की तहरीर पर श्यामपुर कोतवाली में में केस दर्ज हुआ।
SSP हरिद्वार के निर्देश पर बनी पुलिस टीम ने 27 जून को ही श्यामपुर क्षेत्र से *शिवम कश्यप (27), अनुल (30) और विकास सिंह (27)* को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि तीनों नकली नोट छापने का धंधा करते थे। इनकी *सियाज कार DL-5CN-2968* की तलाशी ली गई तो पुलिस भी हैरान रह गई। कार से *500-500 के 105 जाली नोट*, हमले में इस्तेमाल *लोहे की रॉड*, 6 A4 शीट और एक ATM कार्ड बरामद हुआ। पुलिस ने कार जब्त कर ली है। श्यामपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
*गिरफ्तार अभियुक्त:
1. शिवम कश्यप पुत्र ओमप्रकाश, गली नं0 5 श्यामपुर
2. अनुल पुत्र ओमप्रकाश, गली नं0 5 श्यामपुर
3. विकास सिंह पुत्र नौबहार सिंह, कांगड़ी श्यामपुर
*पुलिस टीम में*प्रभारी कोतवाली श्यामपुर उपाधीक्षक (प्रशिक्षु) अवनी तिवारी व0उ0नि0 मनोज रावत, उ0नि0 मोहन कठैत, म0उ0नि0 रचना पठानिया, अ0उ0नि0 रविन्द्र गौड़, का0 सन्दीप पुण्डिर, हो0गा0 अंकित रावत शामिल थे ।
Must Read




