विधायक ने सड़क निर्माण कार्य का रिबन काटकर किया शुभारंभ
लालढांग
हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मिट्ठीबेरी मेंविधायक अनुपमा रावत ने सड़क निर्माण कार्य का रिबन काट कर शुभारंभ किया।

विधायक अनुपमा रावत ने ग्रामीणों, की उपस्थिति में सड़क निर्माण कार्य का नारियल तोड़कर शुभारंभ किया
विधायक अनुपमा रावत ने कहा कि गांवों का विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होती हैं। सड़क निर्माण से न केवल लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच भी आसान होगी। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश है कि विधानसभा क्षेत्र का कोई भी गांव मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहे और विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान टीकाराम सैनी, शैलेन्द्र पाठक, हेमा नेगी, माहेश्वरी, शमशेर भड़ाना, हकीमुल्ला उस्मानी, आदिल, अमरजीत सिंह, खेम सिंह, अनिल, बाबूराम, सलेख चंद आदि कांग्रेसकार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।



