मकड़ा गैंग के एक और सदस्य को किया गिरफ्तार  श्यामपुर पुलिस ने चलाकर ऑपरेशन प्रहार

Must Read

मकड़ा गैंग के एक और सदस्य को किया गिरफ्तार  श्यामपुर पुलिस ने चलाकर ऑपरेशन प्रहार

श्याम पुर/हरिद्वार

श्यामपुर पुलिस में ऑपरेशन प्रहार के तहत मकड़ा गैंग के एक और सदस्य को आज गिरफ्तार किया गया है जबकि श्यामपुर पुलिस द्वारा गैंग के पांच सदस्यों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। तथा गैंग के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी हेतु लगातार पुलिस द्वारा प्रयास जारी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्यवाही कर सख्ती से कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किया गया था आदेश के अनुपालन मे थाना प्रभारी कोतवाली श्यामपुर द्वारा अलग-अलग टीमो का गठन किया गया था आप्रेशन प्रहार के तहत कोतवाली श्यामपुर पुलिस टीम के का० ओमवीर सिंह कां० सुदेश खरोला द्वारा गुरुवार को मकड़ा गैंग के एक और सदस्य को गिरफ्तार कर थाना श्यामपुर लाया गया पूछताछ में उसने वंश चौधरी,,19वर्ष पुत्र अनिल चौधरी निवासी ग्राम कांगड़ी श्यामपुर बताया जिसके द्वारा मकड़ा गैंग के अन्य सदस्यों के नाम बताये गये हैं

 

कोतवाली श्यामपुर प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा गैंग के अन्य सदस्यों की अतिशीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिशे दी जा रही हैं।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

अल्मोड़ा के धौलछीना में लगेगा  निःशुल्क नवजात शिशु एवं बाल स्वास्थ्य शिविर

अल्मोड़ा के धौलछीना में लगेगा  निःशुल्क नवजात शिशु एवं बाल स्वास्थ्य शिविर *नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (NUJ Uttarakhand) की अनूठी...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!