Home Atulya Sach News SBI फाउंडेशन व साई आशीष हेल्थकेयर के सौजन्य से जन-जागरूकता कार्यक्रम हुआ...

SBI फाउंडेशन व साई आशीष हेल्थकेयर के सौजन्य से जन-जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित। 

0
216
``

SBI फाउंडेशन व साई आशीष हेल्थकेयर के सौजन्य से जन-जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित।

लालढांग/हरिद्वार

 

लालढांग क्षेत्र के रसूलपुर मिठीबेरीSBI फाउंडेशन व साई आशीष हेल्थकेयर द्वारा “स्वच्छ भारत मिशन” के अंतर्गत स्वच्छता जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके तहत स्कूली बच्चों ने गांव मे स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गयी। “स्वच्छता विषय पर निबंध व मेंहदी प्रतियोगिता मे बच्चों ने भाग लिया निबंध में वर्षा प्रथम, सायान द्वितीय और लक्ष्मी तृतीय स्थान व मेंहदी मेंकाजल, साक्षी और प्रियंका विजेता रही l परियोजना समन्वयक संजय कुमार चटवाल ने स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्य व स्वच्छता और साफ सफाई क्यों जरुरी तथा बीमारियों से कैसे बचा जाये आदि के विषय में विस्तार पूर्वक बताया

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ग्राम प्रधान कमलेश द्विवेदी ने स्वच्छता अपनाने पर जोर दिया और अपना गाँव साफ सुथरा रखने के लिए सभी से सहयोग करने की अपील की।

निबंध प्रतियोगिता के विजेता छात्रों को प्रधान जी द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

 

इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक अरुण सिंह, पूनम , डॉ मुनीश, डॉ कमलकान्त, शाहरुख़, अंशु  रोहित क्षेत्रीय महिलाएं  पुरुष उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!