सिद्ध कुटी सिद्ध पीठ पर गंगा स्नान कर श्रद्धालुओं ने चढ़ाया गुड का प्रसाद
लालढांग।
सिद्धकुटी सिद्ध पीठ पर गंगा दशहरा के पावन पर्व पर उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने कराया मुंडन, चढ़ाया गुड़ का प्रसादसिद्ध कुटी सिद्ध पीठ हरिद्वार जनपद की ग्राम पंचायत गैंडी खाता के अंतर्गत गंगा तट सिद्ध कुटी आश्रम के रूप में स्थित है सिद्ध पीठ पर हर वर्ष गंगा अवतरण दिवस यानी गंगा दशहरा के अवसर पर विशाल मेले का आयोजन किया जाता है इस वर्ष भी गंगा दशहरा पर सुबह ब्रह्ममुहूर्त से ही श्रद्धालुओ का गंगा स्नान के लिए पहुंचने लगे। गंगा तट पर पहुँच कर बच्चों का मुंडन संस्कार कराया गया। मान्यता है कि गंगा दशहरा पर मुंडन कराने से बच्चों को रोग-दोष से मुक्ति मिलती है। श्रद्धालुओं ने बच्चों का मुंडन कारागार गंगा स्नान कर सिद्ध कुटी सिद्ध पीठपर गुड़ की भेली, बताशे राधिका प्रसाद चढ़ाया मेले में गुड़, खिलौने और पूजा सामग्री, चाट पकोड़ी, जलेबी , कोल्ड ड्रिंक पानी साथी गाने के रस की दुकानें खूब सजीं जिन पर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने खरीदारी कर मेले का भरपूर आनंद उठाया मेले मे श्रद्धालुओं की अपार भीड़ जुटी गंगा दशहरा पर यहां दूर-दूर से लोग आते हैं । वही सिद्धकुटी मेले में वालिया ग्रुप व गुप्ता जी मेरठ वालों द्वारा भंडारा लगाकर श्रद्धालुओं को भोजन प्रसाद वितरित किया गया जिसे श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।
मेले में पहुंचे श्रद्धालु लोकेंद्र, सतपाल , राम सिंह हरेंद्र सतपाल सिंह आदि का कहना है सिद्ध कुटी पर गंगा दशहरा पर गंगा स्नान, कर सिद्ध पीठ पर प्रसाद चढ़ाकर देश में लिए प्रार्थना की साथ उनका कहना है उत्तराखंड उत्तर प्रदेश के श्रद्धालुओं के बीच आस्था का प्रमुख केंद्र सिद्ध कुटी सिद्ध पीठ होने के आज भी अपनी मूलभूत सुविधाओं से कोसों दूर है सिद्ध कुटी सिद्ध पीठ पर आज भी न बिजली व सड़क व पर्याप्त पानी की व्यवस्था न होना बड़ी समस्या बनी हुई है जिसका वर्षों से समाधान होता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है यदि इस सिद्ध पीठ पर बिजली पानी सड़क की व्यवस्था हो जाए तो यह सिद्ध पीठ उत्तराखंड में पर्यटक स्थल बनकर पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का काम करेगा।
सिद्ध कुटी सिद्ध पीठ पर महंत बालक दास गुरु गद्दी पर आसीन है। सिद्ध कुटी के संत कन्हैया दास ने बताया सिद्धकुटी मेले को निर्विघ्न रूप से संपन्न कराने में थाना श्यामपुर पुलिस की विशेष भूमिका के लिए उन्होंने श्यामपुर पुलिस का आभार जताया है।
Must Read

लालढांग।



