महाविद्यालय मीठीबेरी में समाजशास्त्र की चार्ट प्रतियोगिता हुई आयोजित

चार्ट प्रतियोगिता में 12 छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग
लालढांग
राजकीय मॉडल महाविद्यालय मीठीबेरी, में बुधवार को समाजशास्त्र विभागीय परिषद के तत्वाधान में चार्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 12 छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रतिभाग किया गया।समाजशास्त्र विभाग के प्रभारी डॉ. अरविंद वर्मा ने बताया कि छात्रों को समाजशास्त्र के विभिन्न समाज शास्त्रियों का जीवन परिचय एवं समाजशास्त्र में उनके योगदान विषय पर चार्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय की समाजशास्त्र विभाग के लगभग 12 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। छात्रों के द्वारा अगस्त कॉम्ट, कार्ल मार्क्स, हर्बर्ट स्पेंसर, राधा कमल मुखर्जी, जी.एस. घुर्ये, एम.एन. श्रीनिवास आदि समाजशास्त्रियों के चार्ट पर फोटो बनाए एवं उनका जीवन परिचय एवं समाजशास्त्र में इनकी योगदान से परिचित कराया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शोभांगिनी द्वितीय स्थान शबनूर एवं तृतीय चित्रा एवं शीतल ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया।
निर्णायक मंडल में डॉ. कुलदीप चौधरी एवं डॉ. देशराज सिंह रहे।
प्रभारी प्राचार्य डॉ सुनील कुमार ने छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर प्रो. सतेन्द्र कुमार डॉ. आशुतोष कुमार डॉ सुनीता बिष्ट, श्री शशिधर उनियाल, श्रीमती पूनम सिंह सूरज, कुलदीप तथा छात्र-छात्राओं में तनु,चित्रा सैनी, अपेक्षा,रिया,सावेज,शबनूर,अनम,लक्ष्मी,अंजलि,आरती,शुभांगी,सौभांगिनी,संजना,शीतल आदि छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



