खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने चिड़ियापुर ढाबो व पेय पदार्थों की दुकानों व गोदामो का किया औचक निरीक्षण
खाद्य सुरक्षा विभाग ने चार धाम यात्रा को लेकर होटल ढाबा व खानपान की दुकानों पर खाद्य सुरक्षा डिस्प्ले बोर्ड लगाकर किया जागरूक।
लालढांग
चारधाम यात्रा 2026 को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने चिड़ियापुर से चंडीघाट हाईवे किनारे पर होटल, ढाबा और भोजनालयों में विशेष जांच अभियान चलाया। विभाग ने दुकानदारों को स्वच्छता, अनिवार्य फूड डिस्प्ले बोर्ड व लाइसेंस लगाने के लिए जागरूक किया।
पेय पदार्थ में मिल रही शिकायतोंपर मिलावट रोकने के लिए पेय पदार्थों के सैंपल लिए गये।रेट लिस्ट अनिवार्य की गई है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने चिड़ियापुर में ढाबों का निरीक्षण कर साफ-सफाई रखने व होटल और ढाबों पर फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड (FSDB) और लाइसेंस अनिवार्य रूप से लगाने के लिए जागरूक किया साथ लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
हरिद्वार केवरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन ने बताया कि होटल ढाबों पर फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड के साथ ही फूड लाइसेंस प्रदर्शित किया जाना अनिवार्य है।पेय पदार्थ के दो सैंपल प्रयोगशाला जांच के लिये लिए गये।
Must Read

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने चिड़ियापुर ढाबो व पेय पदार्थों की दुकानों व गोदामो का किया औचक निरीक्षण

