श्यामपुर पुलिस ने 42 टेट्रा पैक देशी अवैध शराब के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार।
श्याम पुर/हरिद्वार वरिष्ठपुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा मादक पदार्थों / नशे के कारोबार में संलिप्त अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्गत आदेश के अनुपालन में कोतवाली श्यामपुर पुलिस का0 अनिल रावत म0हो0गा0 शगुफ्ता अंसारी ने रविवार को सायकालीन गस्त/चैकिंग के दौरान ग्राम चण्डीघाट माजरा चौकी चण्डीघाट क्षेत्र में शराब की तस्करी करते हुये मंजु पत्नी हेमन्त यादव निवासी चण्डीघाट माजरा कोतवाली श्यामपुर जनपद हरिद्वार उम्र 34 वर्ष को 42 टेट्रा पैक माल्टा मार्का देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर कोतवाली श्यामपुर लाया गया ।
कोतवाली श्यामपुर के कोतवाल मनोहर सिंह भंडारी ने बताया गिरफ्तार अभियुक्ता के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
अवैध मादक पदार्थ के बिक्री/परिवहन करने वालों के विरुद्ध श्यामपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी है
Must Read



