अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कोतवाली श्यामपुर में चलाया सफाई अभियान
श्याम पुर/हरिद्वार
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कोतवाली श्यामपुर के आवासीय परिसर में पुलिसकर्मियों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने कोतवाली परिसर व आवासीय क्षेत्र में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और समान अधिकारों के प्रति समाज की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करने का अवसर है।
उन्होंने बताया कि अक्सर घर और आसपास की स्वच्छता को केवल महिलाओं की जिम्मेदारी मान लिया जाता है, जबकि स्वच्छता समाज के प्रत्येक व्यक्ति की समान जिम्मेदारी है। महिलाओं को सम्मान, समान अवसर और गरिमा के साथ जीवन जीने का अधिकार भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त उनका मौलिक अधिकार है और इसकी रक्षा करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
Must Read