राय वाला में फ्यूँली स्वयं सेवी संस्था ने होली मिलन कार्यक्रम का किया आयोजन

Must Read

रायवाला में फ्यूँली स्वयं सेवी संस्था ने होली मिलन कार्यक्रम का किया आयोजन

रायवाला/देहरादून
होली पर्व पर फ्यूँली स्वयं सेवी संस्था द्वारा होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन रायवाला के प्राचीन सिद्धपीठ बनखण्डी महादेव मंदिर प्रतीत नगर में किया गया
होली मिलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री सूरवीर सिंह संजवाण एवं जिला पंचायत सदस्य दिव्य वेलवाल ने विधिवत रूप से दीप प्रज्वलित कर होली मिलन समारोह कार्यक्रम का शुभारम्भ किया

होली मिलन कार्यक्रम में पहुंचे सुप्रसिद्ध लोक गायक विनोद विजल्वाँण ने बसन्त के आगमन एवं होली के गीत
उन के द्वारा गाए गए गीतों में मुख्य रूप से एगे फागुण मैना खेला होली मेरा डॉड्यूँ काठ्यूँ का मुलुक एल्यू वसंत ऋतु मा एलु मत मार मोहन लाल पिचकारी जोगि आयो शहर से व्योपरी चला होली खेल्योला आदि गीत गाकर श्रोताओं को ताली बजाने नृत्य करने के लिए भी विवश कर दिया
लोकगायक गुरदीप कफलवाँण ने जागर शैली में खूब जागर गा कर कार्यक्रम में पहुंचे श्रोता भी उनके साथ झूम उठे।

होली मिलन कार्यक्रम में क्षेत्र की महिला कीर्तन मंडलियों द्वारा माँगल गायन के साथ अनेक थड्या चौंफला झुमैलो घसेरी वाजुवंद झोडा लाली न्योली छपेली अनेक प्रकार के पारम्परिक लोक नृत्यों का भव्य दिव्य रूप में आयोजित किया गया।

संस्था के संस्थापक आचार्य सुमन धस्माना ने कहा संस्था विगत कई वर्षों से निरंतर आध्यात्मिक सांस्कृतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में कार्यक्रमों के माध्यम से समाज मे प्रेम भाईचारेव सौहार्द का संदेश देकर समाज को जोडने का काम कर रही है ।

होली मिलन कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यक्रम के संयोजक आचार्य चन्द्रेश्वर धस्माना, राज्य आन्दोलन कारी चन्द्र कान्ता वेलवाल, दिनेश थपलियाल, टीकाराम जोशी, मुकेश नेगी, दिलवर पंवार, विवेक रावत ,अंजू वडोला, अनीता जुगलान, दीपा चमोली, रोशन उपाध्याय, भागीरथी भट्ट ,मंजू पंत, कुलवीर राणा, धनवीर राणा, आदि बड़ी संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर लोगों ने जमकर नृत्य कर आनंद लिया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

धामी सरकार ने सरकारी नौकरियों और सहकारी चुनावों में महिलाओं को दिया 33% आरक्षण: स्वामी यतीश्वरानंद*

धामी सरकार ने सरकारी नौकरियों और सहकारी चुनावों में महिलाओं को दिया 33% आरक्षण: स्वामी यतीश्वरानंद* *हरिद्वार* हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!