हरिद्वार पुलिस ने झपट्टामार तीन आरोपीयों को चोरी के 6 मोबाइल सहित दबोचा।
हरिद्वार
सिडकुल थाना क्षेत्र में लगातार हो रही मोबाइल झपटने की घटनाओं से जनता में व्याप्त दहशत को देखते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना सिडकुल पुलिस द्वारा 31जनवरी को चेकिंग के दौरान तीन मोबाइल स्नैचरों को दबोचने में सफलता हासिल की। आरोपियों के कब्जे से चोरी और छीने गए कुल 06 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना सिडकुल लाया गया पूछताछ में उन्होंने अपना नामदीपक पुत्र, 24वर्ष रामचंद्र निवासी राजा बिस्कुट चौक थाना सिडकुल हरिद्वार मूल निवासी ग्राम घंघेडी थाना किरतपुर जनपद बिजनौर उ0प्र0 अभिनव21 वर्ष पुत्र हुकम सिंह निवासी महादेवपुरम कालोनी थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार मूल निवासी ग्राम इब्राहिमपुर थाना धामपुर जनपद बिजनौरदीपू कुमार 25 वर्षपुत्र बिश्मबर निवासी महादेवपुरम थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार मूल निवासी ग्राम हरिपुर गोकल थाना अफजलगढ़ जनपद बिजनौर उ0प्र0 बताया।
जिनमें से 03 मोबाईल के सम्बन्ध में थाना सिडकुल मे प्राथमिकी दर्ज है। तीनों आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के रहने वाले हैं जो सिडकुल स्थित कंपनी में नौकरी करते है।
थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम में सिडकुल थानाध्यक्ष नितेश शर्मा अ0उ0नि0 अनिल कुमारअ0उ0नि0 संजय चौहानहे0का0 संजय सिंह, हे0का0 देशराज, का0 कुलदीप,का0 कुलदीप, का0 प्रमोद गोस्वामीका0 प्रदीप का0 गजेन्द्र शामिल रहे।
Must Read



