Home हरिद्वार न्यूज लालढांग में तीन दिवसीय गेंद मेला गेंद के खेल के साथ हुआ...

लालढांग में तीन दिवसीय गेंद मेला गेंद के खेल के साथ हुआ सम्पन्न

0
149
``

लालढांग में तीन दिवसीय गेंद मेला गेंद के खेल के साथ हुआ सम्पन्न

लालढांग।

लालढांग लोक सांस्कृतिक गेंद मेला समिति द्वारा आयोजित मेले के अंतिम दिन मेले का केंद्र बिंदु गेंद का खेल रहा मैदान पर दो टीमों का गठन किया गया विवाहित वअविवाहित जिसमें विवाहित टीम के कप्तान वीरेंद्र चौहान वअविवाहित टीम के कप्तान उमेशडबराल चुने गये?

गेंद को लालढांग के प्राचीन प्रसिद्ध शिव मन्दिर मंदिर में पूजा अर्चना के बाद समिति द्वारा गेंद को खेल के मैदान में लाकर उछाला गया गेंद को अपने पाले में लाने के लिए दो टीमों के बीच भिड़ंत हुई लगभग 2 घंटे में दोनों टीमों के बीच मैदान पर जबरदस्त गेंद को अपने-अपने पाले में लाने के लिए जोर आजमाइश होती रही रोमांचक मुकाबले में विवाहित टीम ने गेंद को अपने पाले में लाकर जीत हासिल की। समिति के अध्यक्ष चंद्र मोहन सिंह नेगी सहित समिति के पदाधिकारी ने विजयी टीम के कप्तान को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया

गेंदमेले के तीसरे दिन काशुभारंभ बहादराबाद ब्लाक प्रमुख आशा नेगी ने किया। गेंद मेंले में मंच का संचालन

दिव्य भव्य व आकर्षक रूप में रसूलपुर मीठी बेरी के ग्राम प्रधान कमलेश द्विवेदी द्वारा किया गया

लालढांग गेंद मेला हरिद्वार जनपद में दूर-दूर तक अपनी प्रसिद्धि के लिए जाना जाता है इस मेले को देखने के लिए जनपद के विभिन्न गांव से लोगों का तांता लगा रहा।

 

गेंद मेंले में मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य बृजमोहन पोखरियाल,चंद्रमोहन सिंह नेगी, जयचंद चतुर्वेदी, कीर्ति मोहन द्विवेदी, हरिमोहन सिंह रावत, ग्राम प्रधान सुनील बिष्ट, ,कमलेश द्विवेदी, सुरेन्द्र सिंह व समिति के पदाधिकारी व सदस्य आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!