Home हरिद्वार न्यूज मेले से मेल मिलाप को बढ़ावा मिलता है अनुपमा रावत

मेले से मेल मिलाप को बढ़ावा मिलता है अनुपमा रावत

0
190
``

मेले से मेल मिलाप को बढ़ावा मिलता है अनुपमा रावत

लालढांग

लालढांग। लालढांग लोक सांस्कृतिक गेंद मेला समिति द्वारा तीन दिवसीय गेंद मेले के दूसरे दिन का शुभारंभ हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने किया।

विधायक अनुपमा रावत ने कहा कि इस प्रकार के मेले से अपनी संस्कृति से रूबरू होने का व आपसी मेलमिलाप को बढ़ावा मिलता है ऐसे मेले को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। विधायक ने मेले को राजकीय मेला किए जाने के विषय में बताया की 2015-16 में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा किया गया था जिसका रजिस्ट्रेशन होने पर सांस्कृतिक विभाग द्वारा उनको हर वर्ष प्रोत्साहन राशि दिए जाने का प्रावधान था किन्हीं कारण से आगे नहीं बढ़ पाया उनके द्वारा इस प्रस्ताव को सदन में रखा जाएगा

गेंद मेले में पहुंचे श्यामपुर थानाध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहा इस प्रकार के मेले से आपसी भाई चारे को बढ़ावा मिलता है साइबर क्राइम से सतर्क रहने व नशे से दूर रहने व नशीले पदार्थ बेचने वाले की सूचना पुलिस को देने की अपील की।

गेंद मेला का दूसरा दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के नाम रहा सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र छात्राओं द्वारा पंजाबी, कुमाऊनी, नेपाली व गढ़वाली लोकगीतों से अपनी अपनी सांस्कृतिक शैली में प्रस्तुति देकरअपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। मेले में पहुंचे दर्शकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति दे रहे बच्चों की कला क्षमता को उत्साह वर्धनकेलिए तालिया की गड़गड़ाहट से उनका उत्साह वर्धन किया गया।

मेले में मनोरंजन के लिए बड़े बड़े झूले साथी विभिन्न प्रकार की दुकानों से चारों ओर मैदान पर मेला सजा हुआ है जिसका आनंद दर्शन पहुंचकर मेले का भ्रमणकर अपना मनोरंजन कर रहे हैं

अवसर पर ग्राम प्रधान कमलेश द्विवेदी, प्रकाश डोबरियाल,महेश्वरी देवी, राजेश्वरी देवी,यशपाल रावत, योगेश्वर सिंह, देवेंद्र रतूड़ी, राजेंद्र रतूड़ी ,जयचंद चतुर्वेदी,चंद्रमोहन सिंह, आदि  बड़ी संख्या में दर्शकों ने पहुंचकर मेले का आनंद लिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!