अंकिता भंडारी हत्याकांड में निष्पक्ष जाँच एवं न्याय को काग्रेंस ने पदयात्रा निकालकर कि जनसभा 

Must Read

अंकिता भंडारी हत्याकांड में निष्पक्ष जाँच एवं न्याय को काग्रेंस ने पदयात्रा निकालकर कि जनसभा

लालढांग

 

लालढांग गांधी चौक में अंकिता भंडारी हत्याकांड में निष्पक्ष जाँच एवं न्याय की माँग को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में जनसभा आयोजित की गई।

 

लालढांग शनिवार को कांग्रेस ने मीठीबेरी तिराहे से लालढांग के गांधी चौक तकपद निकालीपदयात्रा के दौरान अंकिता हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल अभी जिंदा हैं,अंकिता को न्याय दो न्याय दो,वीआईपी कौन पुष्कर धामी मौन जैसे नारो के साथ भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गांधी चौक पर पहुँच कर जनसभा की जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में कराई जानी चाहिए । भाजपा सरकार ने देखा कि राज्य की जनता अंकिता भंडारी हत्याकांड के खुलासे के लिए सड़को पर हैं । सरकार ने घबराकर सीबीआई जांच की बात की है।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने कहा कि सरकार तीन साढ़े तीन साल से लगातार अंकिता भंडारी हत्याकांड के मामले को दबाने की कोशिश कर रही हैं।जब तक अंकिता भंडारी को न्याय नहीं मिल जाता हैं तब तक संघर्ष जारी रहेगा।इस अवसर गुरजीत लहरी, शैलेंद्र पाठक,शमशेर भड़ाना, हकीमुल्ला उस्मानी, नंदराम सिंह,खेम सिंह,हेमा नेगी, शकुंतला देवी, अजहर भड़ाना, महेश्वरी देवी,महेश प्रताप सिंह,महावीर सिंह रावत, टीकाराम सैनी आदि भारी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे ।

 

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

हरिद्वार पुलिस ने झपट्टामार तीन आरोपीयों को चोरी के 6 मोबाइल सहित दबोचा। 

हरिद्वार पुलिस ने झपट्टामार तीन आरोपीयों को चोरी के 6 मोबाइल सहित दबोचा। हरिद्वार सिडकुल थाना क्षेत्र में लगातार हो रही...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!