Home हरिद्वार न्यूज श्यामपुर पुलिस ने चोरी किये गये सामान सहित दोचोरो को दबोचा 

श्यामपुर पुलिस ने चोरी किये गये सामान सहित दोचोरो को दबोचा 

0
112
``

श्यामपुर पुलिस ने चोरी किये गये सामान सहित दो चोरो को दबोचा

श्यामपुर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर चोरी की घटना का दोनों चोरो को पकड़कर किया खुलासा

लालढांग

थाना श्यामपुर में मंगलवार को विक्की कुमार पुत्र ओमप्रकाश सिंह निवासी ग्राम कांगडी ने तहरीर दी जिसमें श्यामपुर बाजार स्थित उनकी मोबाईल रिपेयरिंग की दुकान से अज्ञात चोरो द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सामान व मोबाईल चोरी किये गये है थाना श्यामपुर पुलिस ने तत्काल संज्ञान ले कर थाना श्यामपुर पर अज्ञात में मुकदमा पंजीकृत किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में घटना के खुलासे के मिले दिशा-निर्देशो के अनुरुप थानाध्यक्ष मनोज शर्मा द्वारा थाना स्तर पर अलग-अलग टीमे गठित की गई एवंघटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरो को बारीकी से खंगाला गया एवं स्थानीय मुखवीर मामूर किये गये तथा सर्वेलांस टीम को एक्टिव किया गया जिसके फलस्वरुप घटना में संलिप्त राहुल कुमार पुत्र स्व0 नन्द किशोर उम्र 25 वर्ष निवासी मौहल्ला खत्री, श्यामपुर थाना श्यामपुर जिला हरिद्वार रोहन पुत्र श्री अतर सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी मौहल्ला खत्री, श्यामपुर थाना श्यामपुर जिला हरिद्वार को चोरी किये गये सामान के साथ घटना में प्रयुक्त मो0सा0 सहित दोनोंं को गिरफ्तार कर थाना श्यामपुर लाया गया।

श्याम पुर थानाध्यक्ष मनोज शर्मा ने बताया गिरफ्तार दोनों अभियुक्तो के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई मेडिकल परीक्षण कराने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कराया जा रहा है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!