लालढांग के नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास में कंप्यूटर लैब काहुआ लोकार्पण
लालढांग
नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास लालढांग में हुआ कंप्यूटर लैब का लोकार्पण किर्बी बिल्डिंग एवं स्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड सिडकुल हरिद्वार अलग्हनिम इंडस्ट्रीज द्वारा अपने निगमित सामाजिक दायित्व सीएसआर 2025 के अंतर्गत अपवंचित वर्ग के बच्चों हेतु समर्पित संस्था नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास में कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास, मैस फर्नीचर एवं भारत के परंपरागत खेल मलखंब को बढ़ावा देने के लिए एक मलखंब सेटअप उपलब्ध कराया गया।
कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में स्वामी यतीश्वरानंद पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड , अशोक राव कुमार राव वाइस प्रेसिडेंट ऑपरेशंस किर्बी हरिद्वार, धीरेंद्र चौहान डीजीएम एच आर किर्बी हरिद्वार, संजीव श्रीवास्तव एसजीएम स्टोर्स वेयरहाउस एंड पीपीसी किरबी हरिद्वार, अभिषेक कुमार प्रबंधक एचआर एवं धर्मेंद्र सिंह सीनियर एग्जीक्यूटिव उपस्थित रहे। इस अवसर पर छात्रावास के छात्रों द्वारा अतिथियों का उत्तराखंड के परंपरागत वाद्य ढोल दमाऊ, रणसिंहा और बैंड के साथ स्वागत किया गया तत्पश्चात बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। जिसमें लोक नृत्य, योग प्रदर्शन छात्रों द्वारा किया गया ।
सर्वप्रथम छात्रावास वार्डन योगेश्वर ने छात्रावास की संकल्पना एवं छात्रावास के कार्यक्षेत्र के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्य अतिथि स्वामी यतीश्वरानंद पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार ने कहा की शिक्षा प्रणाली गुरुकुल आधारित ही होनी चाहिए तभी छात्र का सर्वांगीण विकास हो सकता है।
अशोक कुमार राव ने कहा कि आज कंप्यूटर का युग है जबकि सभी जीवन उपयोगी मशीन कंप्यूटर आधारित हो रही है तो छात्रावास के बच्चे भी आधुनिक तकनीक सीखें।
धीरेंद्र चौहान ने कहा कि छात्रावास प्रबंधन छात्रों की किसी भी प्रकार की आवश्यकता को हमारे संज्ञान में लाएगा तो किर्बी परिवार उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने का प्रयास हरसंभव प्रयास करेगा।
कार्यक्रम में छात्रावास के बच्चों द्वारा मलखंब खेल का प्रदर्शन किया गया मलखंब पर छात्रों के प्रदर्शन देखकर सभी दर्शकों ने दांतों तले उंगली दबा ली कार्यक्रम का संचालन छात्र महेश तथा उत्तम ने किया सभी अतिथियों का छात्रावास की ओर से बैच लगाकर, प्रतीक चिन्ह एवं गंगाजली देकर साथ ही उत्तराखंड टोपी पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के अंत में छात्रावास वार्डन योगेश्वर ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में इसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा की।
कार्यक्रम में राजकीय प्राथमिक विद्यालय टांटवाला, राजकीय प्राथमिक विद्यालय डालूपुरी एवं कुंवर प्रभा इंटर कालेज लालढांग के बच्चों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में संजीव श्रीवास्तव, अभिषेक कुमार, धर्मेंद्र सिंह, परमिंदर सिंह गिल अशोक गुप्ता, आयुष, गोपाल, आशीष, तेजस्वी, आकाश, दीपक, अरुण आदि उपस्थित रहे।




