Home हरिद्वार न्यूज थाना श्यामपुर में अल्पसंख्यक अधिकार जागरूकता कार्यक्रम  हुआआयोजित 

थाना श्यामपुर में अल्पसंख्यक अधिकार जागरूकता कार्यक्रम  हुआआयोजित 

0
124
``

थाना श्यामपुर में अल्पसंख्यक अधिकार जागरूकता कार्यक्रम  हुआआयोजित 

लालढांग। 

अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर थाना श्यामपुर परिसर में उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग एवं उत्तराखंड पुलिस विभाग के सहयोग सेअल्पसंख्यक अधिकार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

 कार्यक्रम की अध्यक्षता थानाध्यक्ष श्यामपुर मनोज शर्मा ने की। उन्होंने अल्पसंख्यकों को संविधान द्वारा प्रदत्त कानूनी अधिकारों की जानकारी दी और सड़क सुरक्षा नियमों के पालन, पुलिस–जनसंपर्क को सुदृढ़ करने तथा नशा उन्मूलन पर जोर दिया। साथ ही साइबर अपराध व साइबर ठगी सहित किसी भी अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने तथा किसी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु के दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को अवगत कराने की अपील की।

 

     कार्य क्रम में विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से अधिकार मित्र मुकेश कुमार एवं नजाकत अली ने अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के महत्व, नागरिक कर्तव्यों तथा पात्र व्यक्तियों को उपलब्ध निशुल्क विधिक सेवाओं के संबंध में जानकारी दी।

 कार्यक्रम में थाना श्यामपुर पुलिस के पुलिस अधिकारी पुलिस कर्मी,सहित ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गैंडीखाता सफी लोधा, हरपाल सिंह,इमरान, सरफराज अंसारी, शराफत अली, अमानतुल्लाह, नियाज अंसारी सहित बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समाज के लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!