श्री ध्रुव चैरिटेबल हॉस्पिटल ने लगाया निशुल्क चिकित्सा शिविर
लालढांग
श्री ध्रुव चैरिटेबल हॉस्पिटल सजनपुर द्वारा शनिवार को पंचायत घर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सकों की टीम ने शिविर पहुंचे लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर निःशुल्क वितरित की गईं।
अस्पताल के डॉ. संजीव तोमर ने बताया कि शिविर में पहुंचे 70 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई, जिनमें वायरल फीवर, सर्दी-खांसी, बीपी व शुगर से पीड़ित लोगों की संख्या अधिक रही। वहीं नेत्र विशेषज्ञ डॉ. बृज बिहारी शर्मा ने आंखों से संबंधित रोगों की जांच कर दवाएं दी।
शिविर के दौरान विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से प्रतिभाग कर रहे अधिकार मित्र मुकेश कुमार ने लोगों को “सुरक्षित दवा, सुरक्षित जीवन” का संदेश देते हुए नशे से दूर रहने की अपील की तथा विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दी जाने वाली निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं की जानकारी दी। क्षेत्रीय लोगों ने शिविर में पहुंचकर निशुल्क चिकित्सा शिविर का लाभ उठाया।
Must Read