Home हरिद्वार न्यूज दुर्घटना  बाइक सवार आजाद के लिए बनी यादगार व लाभदायक

दुर्घटना  बाइक सवार आजाद के लिए बनी यादगार व लाभदायक

0
178
``

दुर्घटना  बाइक सवार आजाद के लिए बनी यादगार व लाभदायक

लालढांग

हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे पर चिड़ियापुर ढाबो के समीप ऋषिकेश से आ रहा बाइक सवार अचानक दूसरी बाइक की टक्कर लगने से हाईवे के किनारे पर गिर गया बाइक सवार के गिरते स्थानीय लोगों ने दौड़कर उसे उठाया तो उसने अपने आप को ठीक बताया स्थानीय डॉक्टर के यहां उसका बीपीआदि चेक किया गया तो सामान्य था लेकिन उसे पसीना बहुत आ रहा था काफी देर के बाद वो सामान्य हो गया।

बाइक से गिरने वाले बाइक सवार प्रमेन्द्र कुमार आजाद ने बताया उनका लकवा का इलाज चल रहा है जिसकी वो दवाई खा रहे हैं लकवा के कारण उनका एक हाथ ऊपर निचे नहीं हो पा रहा था जिसके कारण उन्हें दिक्कत हो रही थी, लेकिन आज अचानक बाइक से टकराकर गिर जाने से मेरा शिथिल हाथ भी काम करने लगा है जिससे आज की बाइक से हुई टक्कर मेरे लिए बहुत ही शुभ साबित हुई है। अपने गंतव्य की ओर रवाना होने से पहले उसने हाथ जोड़कर ईश्वर को नमन किया तथा स्थानीय लोगों का आभार जताया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!