श्यामपुर पुलिस ने दो नशा तस्करों को 37.70 ग्राम अवैध स्मैक व स्कूटी सहित किया गिरफ्तार।
लालढांग
मा० मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी तथा नशे के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए है । निर्देशों के क्रम में थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत 25 नवंबर को श्याम पुर पुलिस टीम केउ0नि0 सुभाष चन्द्र-प्रभारी चौकी लालढांगहे0का0 बृजमोहन सिंहका0 पंकज कुमार ने रात्रि चैकिंग के दौरान सज्जनपुर पीली तिराहा से 100 मीटर आगे स्कूटी पर सवार दो व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई तलाशी में उनके पास से 37.70 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई पुलिस टीम द्वारा स्कूटी सहित दोनों को गिरफ्तार कर थाना श्यामपुर लाया गया पूछताछ में उन्होंने अपना नाम सुमित थपलियाल31 वर्ष पुत्र स्व0 राकेश थपलियाल चन्द्रर नगर रेसेकोर्स देहरादून अनिल चढ्ढा51 वर्ष पुत्र स्व0 जगमोहनलाल बंजारावाला देहरादून बताया।
थानाध्यक्ष मनोज शर्मा ने बताया गिरफ्तार दोनो अभियुक्तों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है मेडिकल परीक्षण कराकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कराया जायेगा ।
श्यामपुर पुलिस ने दो नशा तस्करों को 37.70 ग्राम अवैध स्मैक व स्कूटी सहित किया गिरफ्तार।
Must Read

श्यामपुर पुलिस ने दो नशा तस्करों को 37.70 ग्राम अवैध स्मैक व स्कूटी सहित किया गिरफ्तार।


