चिड़ियापुर बॉर्डर पर पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग,    नियमों पालन न करने वाले वाहनों के काटे चालान। 

Must Read

चिड़ियापुर बॉर्डर पर पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग,

नियमों पालन न करने वाले वाहनों के काटे चालान।

लालढांग

चिड़ियापुर बॉर्डर पर पुलिस ने दिल्ली बम ब्लास्ट की घटना के परिपेक्ष में पुलिस ने सघन चेकिंग तलाशी अभियान चलाकर बस ट्क व कार आदि वाहनों की तलाशी ली व कारो के शीशे से काली फिल्में उतारी तथा अनियमितता पाए जाने पर चालान किये

चिड़ियापुर बॉर्डर पर मंगलवार को सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया , उत्तर प्रदेश की सीमा से उत्तराखंड में प्रवेश करने वाले वाहनों को चिड़ियापुर बॉर्डर पर रोक कर बॉर्डर पर तैनात सीओ संजय चौहान, श्यामपुर थानाध्यक्ष मनोज शर्मा द्वारा स्वयं बसों में चढ़कर बसों में रखा सामान खुलवाकर चेक किया जा रहा था उनके द्वारा कार, बस, ट्रक, डम्पर आदि वाहनों को उत्तराखंड में प्रवेश से पहले चिड़ियापुर बार्डर पर रोककर कार की डिग्गी को खुलवाकर उसमें रखे बैग अटैची कारों में लगे हुटर, कारो में शीशो लगी काली फिल्में आदि, सामान को चेक करने के बाद ही बॉर्डर से आगे भेजा जा रहा था

पुलिस द्वारा प्रत्येक वाहन को रोक कर तलाशी लेने के बाद ही बार्डर से आगे जाने दिया जा रहा था। वही नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों का पुलिस द्वारा चालान भी किया जा रहा था।

 

सीओ संजय चौहान ने बताया दिल्ली में हुई बम ब्लास्टकी घटना के परिपेक्ष में उत्तराखंड के श्रीमान डीजीपी के आदेशनुसार पूरे उत्तराखंड में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जिससे चैकिंग के दौरान किसी भी संदिग्ध वस्तु व संदिग्ध व्यक्ति को तलाशी के दौरान कस्टडी में लिया जा सके।

 

चेकिंग अभियान में मुख्य रूप से सीओ संजय चौहान श्यामपुर थानाध्यक्ष मनोज शर्मा, सीपीयू पुलिस व थाना श्यामपुर पुलिस अधिकारीव पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

अतुल्य सच news.com के माध्यम से जनहित में अपील की जा रही है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति व संदिग्ध वस्तु दिखाई देने पर तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें।

 

 

 

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

हरिद्वार पुलिस ने झपट्टामार तीन आरोपीयों को चोरी के 6 मोबाइल सहित दबोचा। 

हरिद्वार पुलिस ने झपट्टामार तीन आरोपीयों को चोरी के 6 मोबाइल सहित दबोचा। हरिद्वार सिडकुल थाना क्षेत्र में लगातार हो रही...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!