सिडकुल पुलिस ने रोशनपुरी रावलीमहदूद से अवैधLPG सिलेंडरों के जखीरे सहित एक को किया गिरफ्तार
*भीड़भाड़ वाले इलाके में अतीक अहमद चला रहा था अवैध LPG सिलेण्डरो का धंधा
हरिद्वार
हरिद्वार पुलिस द्वारा दिल्ली बम ब्लास्ट के बाद सघन और सतर्क दृष्टि रखते हुए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है , जिसमें सभी भीड़भाड़ वाले इलाकों और अन्य व्यवसायिक संस्थानों के आसपास पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है , रविवार को थाना सिडकुल पुलिस को खुफिया सूत्र से जानकारी मिली की रोशनपुरी रावली महदूद में अवैध सिलेंडरों का भंडारण किया जा रहा है
सूचना के आधार पर थाना सिडकुल पुलिस के वरिष्ठ उप निरीक्षक देवेंद्र तोमर ने पुलिस टीम के साथ सूचना के बताएं स्थान पर मौके पर पहुंचकर अतीक अहमद के घर पर जाकर देखा तो अतीक अहमद के घर पर 50 से 60 सिलेंडर दिखाई दिए अवैध सिलेंडरों के बारे में पूछताछ की गई तो कोई जवाब नहीं दे पाया , अतीक के द्वारा रावली महदूद के रोशनपुरी में भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में LPG गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण किया गया है , जिसमे कभी भी कोई बड़ी अनहोनी घटना से इनकार नही किया जा सकता है । सिडकुल थाना पुलिस द्वारा मौके पर ही जिला पूर्ति अधिकारी जनपद हरिद्वार को बुलाया गया। पुलिस टीम द्वारा अतीक अहमद को एलपीजी सिलेंडर सहित गिरफ्तार कर थाने लाया गया।
थाना अध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया

सिडकुल पुलिस ने रोशनपुरी रावलीमहदूद से अवैधLPG सिलेंडरों के जखीरे सहित एक को किया गिरफ्तार



