लालढांग चिल्लरखाल मोटर मार्ग निर्माण को आज से पैदलयात्रा
लालढांग
लालढांग चिल्लर खाल मोटरमार्ग निर्माण को पक्का किये जाने को लालढांग चिल्लर खाल मोटरमार्ग निर्माण समिति के बैनर तले कोटद्वार लालढांग क्षेत्र के लोगों ने 9 नवंबर उत्तराखंड स्थापना दिवस पर चिल्लर खाल से पैदल यात्रा कर लालढाग पहुंचकर विश्राम कर पैदल यात्रा अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गई लालढांग चिल्लर कार मोटर मार्ग निर्माण समिति के बैनर तले लोग 9 नवंबर से पैदल यात्रा कर देहरादून पहुंचकर 12 नवम्बर को देहरादून मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे।
चिल्लर खाल से पैदल यात्रा का पहला पड़ाव ग्राम चमरिया सिद्ध बाबा मंदिर पर कंडी रोड संघर्ष समिति के अध्यक्ष आर एस मनराल उनका जोरदार स्वागत सत्कार किया उसके बाद रैली ग्राम चमरिया से होते हुए नये गांव पहुंची वहां पर पैदलयात्रा करने वालो का ग्रामीणो ने माल्यार्पण कर स्वागत किया उसके बाद पैदलयात्रा लालढांग होते हुए नया गांव तिराहे पर एकत्र हुए आन्दोलन कारी नारेबाजी करते हुए बाजार से निकले -एक ही लक्ष्य एक ही नारा लालढांग चिल्लर खाल मोटरमार्ग बनाओं हमारा , रोड़ नहीं तो बोट नहीं,हम लेके रहेंगे हक़ अपना। आदि गगन भेदी नारे लगाते हुए चल रहे थे
लालढांग के नये गांव चौराहे पैदल यात्रा पहुंचने पर जनसभा की गयी अध्यक्षता जगदीश सिंह मेहरा ने कि संचालन रविन्द्र सौद ने किया
सभा में बोलते परविन थापा ने कहा कि लालढांग चिल्लर खाल मोटर मार्ग निर्माण का मामला सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन है सरकार द्वारा सर्वोच्च न्यायालय में अपना पक्ष मजबूती से नहीं रखने के कारण सर्वोच्च न्यायालय ने स्टे लगा दिया है उत्तराखंड सरकार यदि सही पैरोकारी करती तो यह मामला न उलझता, 20 नवंबर 2008 को इस मार्ग का डामरीकरण का शासनादेश देश हो चुका था यह मार्ग 1947 से पहले का है तथा कहा की हम लोग मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे हमारे साथ बड़ी संख्या में लोगों कि मौजुदगी रहेगी समिति ने आवाहन किया कि लालढांग क्षेत्र के लोग 12 नवम्बर को मुख्यमंत्री आवास पर अधिक से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भागिदारी करे।
पैदल यात्रा में रूप से परवीन थापा, रविन्द्र सौद , गणेश रावत,दीपक गौड़, हेमा नेगी, लक्की कोटनाला,नरेश धस्माना, पितांबर कपटियाल, जगदीश सिंह मेहरा, गंगा प्रसाद कंडवाल, शशिकांत कुकरैती महेंद्र सिंह, जगदीश सति आदि लोग रैली में शामिल थे।




