Home हरिद्वार न्यूज  मंगोलपुरा के विद्यालय  में एकता दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन। 

 मंगोलपुरा के विद्यालय  में एकता दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन। 

0
171
``

मंगोलपुरा के विद्यालय  में एकता दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन।

लालढांग

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगोलपुरा में एकता दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित किए गए, कला प्रतियोगिता और रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया

रन फॉर यूनिटी में कक्षा 6 बालिका वर्ग में शिखा प्रथम आरती द्वितीय और साक्षी तृतीय स्थान पर रहेबालक वर्ग में मयंक प्रथम मोहित द्वितीय तथा मयंक सैनी तृतीय रहे कक्षा 7 में बालिका वर्ग में खुशी प्रथम संजना द्वितीय दीपिका तृतीय स्थान पर रहे बालक वर्ग में आरव नेगी प्रथम अनिकेत सैनी द्वितीय दीपांशु तृतीय स्थान पर रहे कक्षा 8 में बालिका वर्ग में आकांक्षा प्रथम इशिका द्वितीय तथा शांति तृतीय स्थान पर रहे बालक वर्ग में शिवा प्रथम आशीष द्वितीय और आरुष तृतीय स्थान पर रहे

कला प्रतियोगिता में सोमेश्वर प्रथम संजना द्वितीय और आशीष तृतीय स्थान पर रहे

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों द्वारा  लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला गया और उनके कार्यों को बताया गया कि उनके कार्य आधुनिक भारत के निर्माण में कितने महत्वपूर्ण थे।  इस मौके पर  विद्यालय में   विनोद कैंथोला ,नितिन देवरानी तारा सिंह, जितेन देव राजपूत और अमित शर्मा उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!