Home हरिद्वार न्यूज डॉ० मनीषा चौहान को स्थानांतरण पर  दी विदाई

डॉ० मनीषा चौहान को स्थानांतरण पर  दी विदाई

0
215
``

डॉ. मनीषा चौहान को स्थानांतरण पर  दी विदाई

डॉ० चौहान ने कहा  उन्हें सभी ने सहयोग और स्नेह से उन्हें कार्य करने की शक्ति दी।

डॉ. मनीषा अपने कुशल व्यवहार, सेवा भाव और मधुर वाणी से क्षेत्र में लोकप्रिय रहीं

     लालढांग क्षेत्र के गैन्डीखाता में आयुर्वेदिक चिकित्सा केंद्र में अपनी सेवा दे रही चिकित्साधिकारी डॉ. मनीषा चौहान का स्थानांतरण होने पर बुधवार को   उनके सम्मान में विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें   विदाई दी गई।

विदाई समारोह कार्यक्रम में पहुंचे क्षेत्रीय विद्यालयों की शिक्षक शिक्षिकाएं आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य कर्मियों क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों के साथ ही क्षेत्र के ग्रामीणों ने उनका माल्यार्पण   गुच्छ भेंट कर उपहार देकर सम्मानित किया। उन्हें नई तैनाती के लिए शुभकामनाएं दीं। डॉ. मनीषा अपने कुशल व्यवहार, सेवा भाव और मधुर वाणी के कारण क्षेत्र में लोकप्रिय रहीं। ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में संवेदनशीलता और समर्पण के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया।

डॉ. चौहान ने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गैंडीखाता उनके लिए हमेशा परिवार जैसा स्थान रहेगा। उन्होंने कहा कि यहाँ के ग्रामीणों ने हर समय सहयोग और स्नेह से उन्हें कार्य करने की शक्ति दी, जिसके लिए वह सभी की आभारी हैं। कार्यक्रम में डॉ. चौहान के परिजन, ग्रामीण, स्वास्थ्य कर्मी, क्षेत्रीय पत्रकार आदि लोग मौजूद रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!