Home हरिद्वार न्यूज लालढांग के चमरिया में रामलीला में लंका दहन का हुआ मंचन

लालढांग के चमरिया में रामलीला में लंका दहन का हुआ मंचन

0
230
``

लालढांग के चमरिया में रामलीला में लंका दहन का मंचन हुआ। 

  लालढांग

        लालढांग क्षेत्र के चमरिया गांव मेश्री आदर्श रामलीला कमेटी द्वारा मंगलवार को रामलीला मंचन का शुभारंभ रमेश बिष्ट संरक्षक आदर्श रामलीला कमेटी के परिवार द्वारा आरती कर विधिवत रूप से शुरू हुआ

मच पर लंका दहन व मंच पर स्कूली बच्चोंने देशभक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसे दर्शकों ने बच्चों का उत्साह वर्धन तालिया बजा बजा कर दर्शकों के बीच से जय हिंद भारत माता की जय जय घोष के साथ किया। 

 लालढांग क्षेत्र के चमरिया गांव मे हो रही रामलीला क्षेत्र में ही नहीं दूर-दूर तक विशेष लोकप्रियता पा रही है जिसकी लोकप्रियता का उदाहरण रविवार को देखने को मिला जब नाॅर्थ फिल्म इंडस्ट्री टीम के सदस्य संजय गुप्ता, सोनिया गुप्ता व आदित्य आदि की टीम ने चमरिया पहुंचकर श्री आदर्श रामलीला कमेटी के कलाकारों द्वारा की जा रही है रामलीला मंचन को देखा व कलाकारों का उत्साह वर्धन किया टीम द्वारा आदर्श रामलीला कमेटी द्वारा सुंदर व आकर्षक मंचन के लिए 51000 का पुरस्कार भी दिया गया है। 

 कार्यक्रम संयोजक प्रकाश डोबरियाल ने लंका दहन के विषय पर बोलते हुए कहा की लंका दहन रावण के अहंकार के अंत की शुरुआत थी, जो अंततः उसके विनाश का कारण बना। यह दर्शाता है कि अहंकार किसी भी व्यक्ति या समाज के लिए विनाशकारी होता है।

रमेश बिष्ट संरक्षक ने लंका दहन के विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा हनुमान जी ने लंका दहन के बाद भी हिम्मत नहीं हारी और सीता जी को बचाने के लिए आगे बढ़े। यह दिखाता है कि हमें मुश्किलों में भी सकारात्मक और दृढ़ रहना चाहिए। रामलीला मंचन को देखने के लिए स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ ही दूर दराज के लोग पहुंच कर रामलीला मंचन को देखकर आदर्श रामलीला कमेटी के पदाधिकारीयों सदस्यों व कलाकारों द्वारा सुंदर वभव्य रूप में प्रस्तुति के लिए प्रशंसा कर रहे हैं। 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!