डॉ० मनीषा चौहान को कार्य क्र म आयोजित कर दी विदाई 

Must Read

 डॉ० मनीषा चौहान को कार्य क्र म आयोजित कर दी विदाई

लालढांग

लालढांग क्षेत्र के गैन्डीखाता में आयुर्वेदिक चिकित्सा केंद्र में   चिकित्साधिकारी के पद पर कार्य कर रही डॉ० मनीषा चौहान का स्थानांतरण होने पर बुधवार को स्नेहपूर्वक विदाई दी गई।

कार्यक्रम में पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों के साथी विभिन्न विद्यालय की शिक्षिकाओं ने स्वास्थ्य कर्मियों उन्हें माल्यार्पण कर विभिन्न उपहार देकर कर सम्मानित किया और नए कार्यस्थल के लिए शुभकामनाएं दीं।

डॉ. मनीषा अपने कुशल व्यवहार, सेवा भाव और मधुर वाणी के कारण क्षेत्र में सर्वप्रिय रहीं। ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में संवेदनशीलता और समर्पण के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया।

डॉ.मनीषा चौहान ने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गैंडीखाता उनके लिए हमेशा परिवार जैसा स्थान रहेगा। उन्होंने कहा कि यहाँ के ग्रामीणों ने हर समय सहयोग और स्नेह से उन्हें कार्य करने की शक्ति दी, जिसके लिए वह सभी की आभारी हैं। कार्यक्रम में डॉ. चौहान के परिजन, ग्रामीण, स्वास्थ्य कर्मी, क्षेत्रीय पत्रकार आदि लोग मौजूद रहे।

 

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

धामी सरकार ने सरकारी नौकरियों और सहकारी चुनावों में महिलाओं को दिया 33% आरक्षण: स्वामी यतीश्वरानंद*

धामी सरकार ने सरकारी नौकरियों और सहकारी चुनावों में महिलाओं को दिया 33% आरक्षण: स्वामी यतीश्वरानंद* *हरिद्वार* हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!