श्यामपुर पुलिस ने वारण्टी को घर से किया गिरफ्तार
श्यामपुर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में थानाध्यक्ष थाना श्यामपुर के नेतृत्व में एस0एस0आई0 मनोज रावतका0 राहुल देव पुलिस टीम द्वारा वारण्टी राकेश उर्फ बबलू पुत्र स्व0 श्री मलखान निवासी ग्राम फूलसन्धा थाना नहटौर जिला बिजनौर उ0प्र0 उम्र- 47 वर्ष को उसके घर से गिरफ्तार किया गया ।माननीय न्यायालय द्वारा कई बार समन भेजे जाने के बावजूद राकेश हाजिर नहीं हुआ, जिस कारण अदालत द्वारा उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।
श्यामपुर थानाध्यक्ष मनोज शर्मा ने बताया गिरफ्तार वारण्टी को मेडिकल परीक्षण उपरान्त माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कराया जा रहा है ।
Must Read

श्यामपुर पुलिस ने वारण्टी को घर से किया गिरफ्तार


