Home हरिद्वार न्यूज श्यामपुर पुलिस ने 40 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक...

श्यामपुर पुलिस ने 40 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार। 

0
120
``

श्यामपुर पुलिस ने 40 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार। 

 

श्यामपुर पुलिस का अवैध मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी करने वाले के खिलाफ धरपकड़ अभियान लगातार है जारी 

 

लालढांग। 

 

                माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के नशा मुक्ति देवभूमि अभियान 2025 के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में श्यामपुर पुलिस केका0 अनिल रावतम0हो0गा0 रीना द्वारा रविवार को नियमित चैकिंग व गस्त के दौरान झुग्गी झोपडी चण्डीघाट के पास चौकी चण्डीघाट क्षेत्रान्तर्गत शराब बेचते हुए मेहरुनीशा पत्नी स्व0 रफीक उर्फ पाचू निवासी चण्ड़ीघाट माजरा थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार को 40 टेट्रा पाउच देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। 

 

श्यामपुर थानाध्यक्ष मनोज शर्मा ने बताया गिरफ्तार अभियुक्ता के विरुद्ध सम्बंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।श्यामपुर पुलिस का अवैध मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी करने वाले के खिलाफ धरपकड़ अभियान जारी रहेगा

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!