Home हरिद्वार न्यूज गांव में बुग्गी हटाने को कर रहे थे झगड़ा श्यामपुर पुलिस ने...

गांव में बुग्गी हटाने को कर रहे थे झगड़ा श्यामपुर पुलिस ने जाकर पकडा 

0
110
``

गांव में बुग्गी हटाने को कर रहे थे झगड़ा श्यामपुर पुलिस ने जाकर पकडा

थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा शान्ति व्यवस्था भंग करने पर 3 को गिरफ्तार किया गया ।

लालढांग

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी व शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में तथा थानाध्यक्ष थाना श्यामपुर के दिशा निर्देशन में उ0नि0 गगन मैठाणी प्रभारी चौकी लालढांग का0 सिद्धार्थ कुमारहो0गा0 अनुज कुमार पुलिस टीम के साथ चौकी क्षेत्र में गश्त पर थे।

 

पुलिस टीम को सूचना मिली कि ग्राम रसूलपुर में कुछ व्यक्ति अपने पड़ोसियो के साथ बुग्गी हटाने को लेकर लडाई झगडा कर आस-पास का माहौल खराब कर रहे है । सूचनापर तत्काल संज्ञान लेते हुये पुलिस टीम ने मौकेपर पहुंच कर ग्राम रसूलपुर से 03 व्यक्तियों को आमजनमानस के साथ लड़ाई झगडा करने व संज्ञेय अपराध होने की आशंका के दृष्टिगत रोहित पुत्र स्व0 राजकुमार उम्र-25 वर्ष, भूवनेश पुत्र स्व0 राजकुमार उम्र-23 वर्ष, अक्षय पुत्र स्व0 राजकुमार उम्र-18 वर्ष निवासी ग्राम रसूलपुर लालढांग थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार तीनोंको गिरफ्तार

कर थाना श्यामपुर लाया गया है।

श्यामपुरथानाध्यक्ष मनोज शर्मा ने बताया गिरफ्तार अभियुक्तों को बाद मेडिकल परीक्षण उपरान्त माननीय मजिस्ट्रेट महोदय के समक्ष पेश कराया जा रहा है

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!