Home हरिद्वार न्यूज बेटी नाजमा ने 400 मीटर रेस मे प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले...

बेटी नाजमा ने 400 मीटर रेस मे प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले व क्षेत्र का नाम किया रोशन। 

0
192
``

बेटी नाजमा ने 400 मीटर रेस मे प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले व क्षेत्र का नाम किया रोशन। 

लालढांग

   दूधलादयालवाला उर्फ टांट वाला के प्रा० वि नौकी दसोवाली की नाजमा ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता मे 400 मीटर रेस मे प्रथम स्थान प्राप्त किया है जिले के छ: ब्लॉको से आये प्रतिभागियों को पछाड़कर नाजमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। देहरादून मे15अक्तुबर् 2025 से आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओ मे ब्लाक बहादराबाद की ओर से प्रतिभाग करेगी। दुधलादयालवालाउर्फ टाँटवाला गाँव की निवासी नाजमा पुत्री लियाकत वन गुजर परिवार से आती है।वन क्षेत्र मे पली बढ़ी नाजमा के हौसले बुलंद है।

 नाजमा के कोच रियाज अली ने बताया कि नाजमा जिला स्तरीय प्रतियोगिता मे 400 रेस मे प्रथम स्थान लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया। अब नाजमा राज्य स्तरीय तैयारी मे लगी है। विद्यालय मे सीमित संसाधनों से तैयारी के बाद बालिका ने अच्छा प्रदर्शन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!