Home हरिद्वार न्यूज हाइवे तक पहुंचने के लिए लहाड़पुर के ग्रामीणों को उठानी पड़ रही...

हाइवे तक पहुंचने के लिए लहाड़पुर के ग्रामीणों को उठानी पड़ रही है भारी परेशानियां

0
199
``

 हाइवे तक पहुंचने के लिए लहाड़पुर के ग्रामीणों को उठानी पड़ रही है भारी परेशानियां

सड़क टूटी फूटी पानी भरा  हुआ सडकपर कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है

लालढांग

हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे से लाहरपुर से गांव को जाने वाला संपर्क मार्ग पूरी तरह से क्षति ग्रस्त हो जाने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है यह मार्ग ग्रामीणों के साथ-साथ ही वन विभाग के रेस्क्यू सेंटर को भी जाता है लेकिन लंबे समय से ग्रामीणों की मांग इस मार्ग के डामरीकरण को लेकर चली आ रही है लेकिन ग्रामीणों की समस्या का समाधान होता हुआ नजर नहीं आ रहा है।

स्थानीय निवासी सुनील कुमार सुशील कुमार प्रीतम सिंह, अर्जुन सिंह, रविंद्र सिंह, राकेश कुमार, आदि का कहना है इस सड़क को बनवाने के लिए ग्रामीणों द्वारा पिछले कई वर्षों से लगातार इस मार्ग को बनवाने के लिए सम्बंधित विभागों को पत्राचार के साथ-साथ ही जनप्रतिनिधियों से मांग की जा रही है लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है ग्रामीणों का कहना है कि इस समय लाहरपुर गांव को जाने वाली इस मुख्य सड़क की हालत जर्जर अवस्था में है तथा सड़क पर कीचड़ पानी भरा हुआ जिसके कारण स्कूली बच्चे व इस सड़क से आवागमन करने वाले लोगों को भारी दिक्कतें उठानी पड़ रही है उन्होंने जनहित को ध्यान में रखते हुए विभागीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से सड़क बनवाने की मांग की है। 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!