Home हरिद्वार न्यूज लालढांग के समसपुर कटेबड़ गांव में गुलदार का आतंक

लालढांग के समसपुर कटेबड़ गांव में गुलदार का आतंक

0
165
``

लालढांग के समसपुर कटेबड़ गांव में गुलदार का आतंक

लालढांग

लालढांग क्षेत्र के समसपुर कटेबड़ गांव में गुलदार का आतंक बना हुआ है।ग्रामिणो ने वन विभाग के प्रति नाराजगी जतायी है।

समसपुर कटेबड़ गांव में पिछले कुछ दिनों से गुलदार सक्रिय रूप से दिखाई दे रहा हैं,

 गुलदार ग्रामीण दिनेश पाल् व दीपक की बछिया,पर हमला कर चुका हैं परिजनों द्धारा शोर मचाने पर गुलदार भाग निकला। बीते दिनों में गुलदार ने शमशाद की घर में बंधी बकरी पर हमला कर घायल कर दिया दीपक के भेड़ो के लिए बने बाड़े में आकर एक भेड़ को मार दिया।ग्रामिणों का कहना गांव में गुलदार से दहशत बनी हुई हैं ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाकर ग्रामीणों ने गुलदार के दहशत से निजात दिलाने की मांग की है । 

 ग्रामीण पंकज सैनी, मदन पाल्, मेहताब ,दिनेश पाल, विजय पाल, कोमल सिंह,अतुल कुकरेती , दिनेशपाल, कैलाश पाल, महेंद्र पाल  आदि का कहना है यदिवन विभाग द्वारा क्षेत्र में गश्त नहीं बढ़ाई गई तो ग्रामीणों को धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। 

चिड़ियापुर रेंज के क्षेत्रीय वन दरोगा गौतम सिंह राठौड़ ने बताया गुलदार की गांव में पहुंचने की सूचना पर वन टीम द्वारा तुरंत मौके पर पहुंचा जाता है साथ ही उच्च अधिकारियों को गुलदार के पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने के लिए अवगत करा दिया गया है। 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!