Home हरिद्वार न्यूज श्यामपुर पुलिस ने जुआ खेलते हुए सात जुआरियों को नगदी व ताश...

श्यामपुर पुलिस ने जुआ खेलते हुए सात जुआरियों को नगदी व ताश के पत्तों के साथ दबोचा

0
94
``

श्यामपुर पुलिस ने जुआ खेलते हुए सात जुआरियों को नगदी व ताश के पत्तों के साथ दबोचा

लालढांग

श्यामपुरथाना पुलिस के चौकी प्रभारी चंडीघाट देवेंद्र सिंह तोमर ने पुलिस टीम के साथ मंगलवार को ग्राम कांगड़ी शेरा वाली मूर्ति के निकट नहर पटरी पर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे सात व्यक्तियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर थाना श्यामपुर लाया पूछताछ में उन्होंने अपना नाम राजकुमार (51), रमेश सिंह नेगी (56), प्रवीन (38), जितेंद्र सिंह (32), मनोज सिंह (32), रंगीला नाथ (26) सभी निवासी हरिपुर कला, रायवाला, देहरादून तथा दरम्यान सिंह (42) निवासी श्यामपुर, हरिद्वार शामिल हैं। पुलिस टीम ने आरोपियों की फड़ से 49,200 रुपये नगद व ताश के पत्ते बरामद किए।

थानाध्यक्ष श्यामपुर मनोज शर्मा ने बताया गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किए जाने की कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!