राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हरिद्धार के सौजन्य से निशुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ
चिड़ियापुर/हरिद्वार
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हरिद्धार के आयोजन में स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसाइटी द्वारा संचालित स्वामी राम प्रकाश हॉस्पिटल के सौजन्य से चिड़ियापुर शिव मंदिर में बुधवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया चिकित्सा शिविर में स्थानीय ग्रामीणों ने पहुंचकर चिकित्सा शिविर का लाभ उठाया शिविर में पहुंचे लोगों को चिकित्सकों द्वारा विभिन्न रोगों की जिनमें बुखार, शुगर , बीपी आंखों आदि विभिन्न रोगों की जांच कर रोगों से संबंधित निशुल्क दवाइयां का वितरण किया गया। 
शिविर में चिकित्सा की टीम में डाक्टर: डॉ. पूनम पांडे प्रियंका बर्थवाल (डेंटल असिस्टेंट)आकांक्षा रावत (ऑप्टोमेट्रिस्ट) फार्मासिस्ट प्रिया सहायक: पवन सेमवाल शामिल थे
चिकित्सा शिविर में पहुंचने वाले लोगों में अशोक सैनी, राजेंद्र सिंह ,अमनदीप सिंह ,त्रिलोक सिंह, भूपेंद्र सिंह ,वीरेंद्र, संध्या शिवानी ,करेशना देवी ,शाको देवी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह सैनी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हरिद्धार के सौजन्य से निशुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ


