Home हरिद्वार न्यूज सेवानिवृत्ति वन अधिकारी एवं कर्मचारी कल्याण समिति, उत्तराखंड, हरिद्वार की हुई बैठक ...

सेवानिवृत्ति वन अधिकारी एवं कर्मचारी कल्याण समिति, उत्तराखंड, हरिद्वार की हुई बैठक  । 

0
265
``

0सेवानिवृत्ति वन अधिकारी एवं कर्मचारी कल्याण समिति, उत्तराखंड, हरिद्वार की हुई बैठक  ।

हरिद्वार सेवानिवृत्ति वन अधिकारी एवं कर्मचारी कल्याण समिति, उत्तराखंड, हरिद्वार की एक बैठक रविवार को ललतारो वन कुटीर परिसर में सम्पन्न हुई।

बैठक में देहरादून ,हरिद्वार ,बिजनौर एवं सहारनपुर जनपदों से आए हुए सेवानिवृत्ति वन अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।

 

बैठक को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष विक्रम सिंह तोमर ने अपने संबोधन में कहा कि सभी साथियों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए तथा एक दुसरे से सम्पर्क रखना चाहिए। श्री एनसी गोयल द्वारा बताया गया कि चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिल कितने भी पुराने हो तो भी प्रक्रिया पूर्ण कर प्राप्त किया जा सकते हैं। सतपाल सिह सैनी, धर्मपालसिंह चौधरी ,के. एन. तिवारी ,आर पी एस नेगी ,रमेश भटनागर एसपी सिंह एवं राजपाल सिंह आदि वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किये। वन विभाग से सेवानिवृत होने के पश्चात समिति की सदस्यता ग्रहण करने पर सत्येंद्र सिंह चौहान लोकेंद्र सिंह नेगी सुरेंद्र दत्त भट्ट का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया गया।

 

बैठक में वन अधिकारियों/कर्मचारियों को मध्य प्रदेश सरकार की भांति पार्क क्षेत्र में परिवार सहित निशुल्क भ्रमण की सुविधा प्रदान करने तथा वन विश्राम भवनो पर निःशुल्क ठहरने की व्यवस्था सम्बंधी शासनादेश पर विचार विमर्श किया गया

बैठक में निम्न प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए तथा मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन को ज्ञापन भेजकर शासनादेश जारी करने की मांग की गई –

1- कम्यूटेशन कटौती 15 वर्ष के स्थान पर 11 वर्ष की जाए।

2- पेंशनरों को 65 वर्ष में 5% 70 वर्ष में 10% तथा 75 वर्ष में 15% मूल पैंशन में वृद्धि दी जाए।

3- मध्य प्रदेश सरकार की भर्ती वन विभाग से सेवानिवृत हुए अधिकारियों कर्मचारियों को पार्क क्षेत्र में घूमने तथा वन विश्राम भावनाओं पर ठहरने की निशुल्क सुविधा प्रदान की जाए। 4-राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण, देहरादून की वर्तमान चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिल भुगतान करने सम्बन्धी प्रणाली पर असन्तोष व्यक्त किया गया तथा चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिल एक सप्ताह के अन्दर भुगतान करने की मांग की गई।

बैठक में मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष विक्रम सिंह तोमर सचिव राजवीर सिंह,लोकेंद्र सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष सतपाल सिंह सैनी ,धर्मपाल सिंह रामपाल सिंह ,राम सिंह आरपीएस नेगी, देशराज सिंह चौहान, हरिश्चंद्र भट्ट रतिराम सिंह ,भगत सिंह नेगी ,रमेश कुमार भटनागर, राजपाल सिंह कांगड़ा, रामलाल जी , के.एन. तिवारी ,प्रभु नाथ पांडे ,बृज बिहारी शर्मा ,इंद्र मोहन शाह ,राम सिंह (से.नि. वन क्षेत्राधिकारी), नरेश चंद्र गोयल ,सुरेंद्र दत्त भट्ट ,सुरेंद्र प्रताप सिंह सत्येंद्र सिंह चौहान , ज्योति शर्मा आदि सेवा निवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!